नहीं बढ़ा किरया तो 13 जुलाई से थम जाएंगे बसों के पहिए... बस संचालकों ने दिया अल्टीमेटम

टीआरपी डेस्क। प्रदेश भर में बस संचालकों ने गुरुवार आठ जुलाई को व्यापक रूप से प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। किराये में वृद्धि की अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए बसों की रैली निकाली जा रही है। जिलों के कलेक्टर को बस संचालक ज्ञापन सौंपेंगे।

इसी के साथ ही रायपुर में परिवहन मंत्री से मुलाकात भी करेंगे। बस संचालकों के साथ चालक और परिचालक भी इस प्रदर्शन में दोपहर एक बजे से शामिल होने लगे थे। रायपुर के पंडरी से दोपहर एक बजे यातायात महासंघ का प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।

इसके साथ ही बस संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर 12 जुलाई तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि मांगे नहीं मानने पर 13 जुलाई से प्रदेश भर में बसों के पहिये थम जाएंगे। यातायात महासंघ के नेतृत्व में बस संचालक किराया वृद्धि को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

बसों की रैली को केनाल रोड चौक पर पुलिस ने रोक लिया है। पुलिसकर्मियों की बस मालिकों के साथ झूमाझटकी हुई है। बसों की रैली की वजह से पंडरी बस स्टैंड के सामने लंबा जाम लग गया है। किराया बढ़ाने और ऑफ रोड बसों की टैक्स माफी की मांग को लेकर बस ऑपरेटर्स ने मोर्चा खोल दिया है। बस ऑपरेटर्स ने आज बस रैली निकालकर जनप्रतिनिधियों को जगाने की कोशिश की है।

See also  BIG BREAKING : कांकेर जिले में नक्सलियों ने जमकर मचाई तबाही : पोस्टर लगाकर नक्सली नेताओं को झूठे मुठभेड़ में मारने का लगाया आरोप
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।