राहुल गांधी
Image Source :

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वैक्सीन की कमी और कोविड-19 टीकाकरण की गति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर देश के ‘मन की बात’ समझी गई होती तो टीकाकरण के ऐसे हालात न होते। उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से ठीक पहले आई।

यह भी पढ़े: पेगासस मामला: राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा कहा- मेरा फोन टैप किया गया

बता दें, राहुल गांधी ने एक 45 सकेंड का वीडियो भी ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने अलग-अलग उन खबरों की क्लिपिंग को दिखाया है, जहां देश में वैक्सीन की कमी है। राहुल ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘अगर समझते देश के मन की बात ऐसे ना होते टीकाकरण के हालात।’

यह भी पढ़े: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सब याद रखा जाएगा

हालांकि इससे पहले राहुल ने शनिवार को भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने टीकाकरण पूरा होने को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं की है और ये ‘रीढ़ की हड्डी’ नहीं होने की मिसाल है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘लोगों के जीवन का सवाल है और सरकार कोई समयसीमा नहीं मानती. यह रीढ़ की हड्डी नहीं होने की एक मिसाल है। ’

यह भी पढ़े: CM योगी का राहुल गांधी के आई डोंट लाइक यूपी आम पर पलटवार, कहा-विभाजनकारी है आपका स्वाद

वहीं आंकड़ों में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि प्रति दिन 93 लाख लोगों का टीकाकरण किए जाने की जरूरत है और पिछले सात दिनों में वास्तविक दर (हर रोज औसत टीकाकरण) प्रति दिन 36 लाख है। इस तरह पिछले सात दिनों में हर दिन 56 लाख टीकों का अंतर है। इसमें कहा गया है कि 24 जुलाई को (पिछले 24 घंटे में टीकाकरण) वास्तविक टीकाकरण 23 लाख लोगों का हुआ यानी 69 लाख का अंतर रहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।