आयकर विभाग ने बताया 700 करोड़ की अनियमितता, भास्कर प्रबंधन का कहना है हम जांच में कर रहे सहयोग कोई गड़बड़ी नहीं

रायपुर। आयकर विभाग द्वारा दैनिक भास्कर समूह में जांच जारी रही। इस बीच आयकर विभाग ने जांच के बीच एक बयान जारी कर दावा किया कि कुछ दस्तावेजों में उन्हें अनियमितताएं मिली हैं। आयकर विभाग की ओर से शनिवार रात एक बयान जारी कर बताया गया कि समूह में 6 साल में 700 करोड़ रुपए की आय पर टैक्स को लेकर अनियमितता नजर आई है।

विभिन्न कंपनियों में साइक्लिकल ट्रेड, फंड ट्रांसफर और रियल एस्टेट कंपनी में लोन को लेकर भी जांच की जा रही है। हालांकि विधि और कर विशेषज्ञों का कहना है कि जांच के बीच में ही आयकर विभाग की ओर से बयान जारी करना बेहद असामान्य है।

जैसे कि मालूम हो विभाग की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को दैनिक भास्कर समूह के मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, नई दिल्ली और नोएडा में कार्यालयों और 20 आवासीय परिसरों में कार्रवाई शुरू की थी। आयकर विभाग ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी के आय-व्यय के संदर्भ में परीक्षण अभी चल रहा है। विभिन्न लेन-देन और कर भुगतान के बारे में दस्तावेज देखे जा रहे हैं।

See also  अवैध खनन मामला : दोषी ठहराए गए बीजेपी विधायक जनार्दन रेड्डी कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित

इधर इन सभी मसलों पर भास्कर प्रबंधन ने कहा है कि विभाग ने जो अनियमितताएं बताई हैं, इनमें किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं है। इन सभी मसलों पर पूरी तथ्यात्मक जानकारी और दस्तावेज उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।