अब थाईलैंड से ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की बड़ी खेप पहुंची भारत
अब थाईलैंड से ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की बड़ी खेप पहुंची भारत

टीआरपी डेस्क। कोरोना संकट में विदेशों से भारत को की जा रही मदद का सिलसिला लतातार जारी है। अब थाईलैंड से ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की बड़ी खेप भेजी है। थाईलैंड से आई खेप मे 220 ऑक्सीजन सिलेंडर और 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे गए हैं, वहीं इस खेप में थाईलैंड में रह रहे भारतीयों के डोनेट किए गए 100 सिलेंडर और 60 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर भी शामिल है।

वहीं इस संकट के वक्त में उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट से तीन 18 टन के ऑक्सीजन जेनरेटर और 1,000 वेंटिलेटर के साथ दुनिया के सबसे बड़े कार्गो प्लेन ने भारत के लिए उड़ान भरी है। ब्रिटिश सरकार ने खुद इस संबंध में जानकारी शेयर की है। FCDO ने कहा कि हवाईअड्डे के कर्मियों ने रातभर कड़ी मेहनत करते हुए विशालकाय एंटोनाव 124 विमान में जीवन रक्षक दवाएं लादीं। एफसीडीओ ने ही इस आपूर्ति के लिए फंड दिया है। पिछले महीने यूके से 200 वेंटिलेटर और 495 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत भेजे गए थे जिसका फंड भी एफसीडीओ द्वारा ही किया गया था।

See also  BIG BREAKING : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तय हुआ पहला छत्तीसगढ़ दौरा, दो दिनों का रहेगा कार्यक्रम

 17 कार्गो विमान में तीन क्रायोजेनिक कंटेनर लेकर आई भारतीय वायुसेना

भारतीय वायुसेना इजराइल से अपने सी 17 कार्गो विमान में तीन क्रायोजेनिक कंटेनरों को लेकर आई। लिक्विड ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्रायोजेनिक सिलेंडर दुनिया भर से खरीदे जा रहे हैं। भारतीय वायुसेना इसके लिए लगातार पसीना बहा रही है। एक दिन पहले ही पोलैंड से 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की एक खेप भारत पहुंची।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।