भारत ने सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मोरक्को, बांग्लादेश तथा म्यांमार को वैक्सीन सप्लाई की

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, मोरक्को, बांग्लादेश तथा म्यांमार को अनुबंध के तहत कोरोना वायरस टीकों की सप्लाई कर रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत अब तक भूटान, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमा और सेशेल्स को सहायता के तौर पर टीकों की खेप भेज चुका है। वहीं, श्रीवास्तव से जब पूछा गया कि क्या भारत पाकिस्तान को भी टीके भेजने जा रहा है तो उन्होंने कहा उन्हें सरकारी स्तर पर या कमर्शियल आधार पर टीकों की आपूर्ति के लिए पाकिस्तान की ओर भेजे गए किसी अनुरोध के बारे में जानकारी नहीं है।

मोरक्को में टीकों की खेप भेजी

शुक्रवार को वाणिज्यिक आधार पर ब्राजील और मोरक्को को टीकों की खेप भेजी गई हैं। इससे पहले बुधवार को भारत ने सहायता के तौर पर कोविशील्ड टीके की डेढ़ लाख खुराकें भूटान और एक लाख खुराकें मालदीव भेजी थीं। भारत ने गुरुवार को सहायता के तौर पर कोवशील्ड टीके की 20 लाख खुराकें बांग्लादेश को जबकि 10 लाख खुराकें नेपाल को भेजीं थीं।

See also  जिले की 26 निजी पैथोलॉजी लैब की हुई जांच, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्यवाही

15 लाख खुराकें म्यांमार और 50 हजार खुराकें सेशेल्स भेजीं

इसी प्रकार शुक्रवार को भारत ने 15 लाख खुराकें म्यांमार और 50 हजार खुराकें सेशेल्स को भेजीं। श्रीवास्तव ने कहा, ”घरेलू जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए भारत आगामी हफ्तों और महीनों में चरणबद्ध तरीके से अपने साझेदार देशों को कोविड-19 टीकों की सप्लाई करता रहेगा। दूसरे देशों को टीकों की आपूर्ति करते समय सुनिश्चित किया जाएगा कि घरेलू निर्माताओं के पास घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिये पर्याप्त स्टॉक मौजूद हो।”

श्रीलंका और अफगानिस्तान को भी आपूर्ति की जाएगी

प्रवक्ता ने कहा कि नियामक मंजूरी की पुष्टि हो जाने के बाद श्रीलंका और अफगानिस्तान को भी सहायता के तौर पर टीकों की आपूर्ति की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।