रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा ( Indira Priyadarshini Nature Safari ) के रूप में एक और पर्यटन स्थल की सौगात मिली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी ( Indira Priyadarshini Nature Safari ) का लोकार्पण किया। वन विभाग ने राजधानी रायपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर खरोरा-तिल्दा मार्ग पर स्थित मोहरेंगा वन क्षेत्र में 555.850 हेक्टेयर में यह उत्कृष्ट नेचर सफारी विकसित की है।

इस अवसर पर बघेल ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग जैसी विश्वव्यापी समस्या से निजात पाने के लिए प्रकृति को बचाकर रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए उन्होंने वन विभाग द्वारा विकसित इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी ( Indira Priyadarshini Nature Safari ) मोहरेंगा की सराहना की और इसे वन्यप्राणी के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण सहित पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा से राज्य में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा : वन मंत्री मोहम्मद अकबर

इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि Indira Priyadarshini Nature Safari मोहरेंगा के विकास से राज्य में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। इससे वन्यप्राणियों के संरक्षण में भी सहूलियत होगी।

See also  हादसाः पारागांव के पास नेशनल हाइवे में मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप पलटी, एक की मौत, 9 घायल

उन्होंने बताया कि नेचर सफारी मोहरेंगा के हरे-भरे वनों में साजा, खैर, तेंदू, सेमहा, चार, बेल, धावड़ा, आंवला, बरगद, इमली, महुंआ, अर्जुन और बांस प्रजातियों के वृक्ष विद्यमान हैं। इस क्षेत्र में वन्य प्राणियों के लिए चार तालाब निर्मित किए गए हैं।

Indira Priyadarshini Nature Safari में चार मंजिला वॉच टावर, पैगोडा, बायोडायवर्सिटी हॉल और भव्य प्रवेश द्वार के साथ पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। सफारी के भ्रमण के लिए जिप्सी की व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है, जिसमें पर्यटक नेचर सफारी का आनंद ले सकेंगे।

इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी ( Indira Priyadarshini Nature Safari ) के जंगल में पर्यटक प्राकृतिक परिवेश में 30 से 40 प्रजातियों के पक्षियों सहित चीतल, जंगली सुअर, खरगोश, सियार, लोमड़ी, बन्दर, नेवला, अजगर आदि वन्यप्राणियों, को देख सकेंगे। इस सफारी में औषधीय पौधे भी लगाए गए हैं।

कार्यक्रम को संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, विधायक अनिता शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक अनूपनाग, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ संजय शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

See also  बारिश बनी काल! कच्चा मकान ढहा, मासूम बच्ची की मौत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।