नई दिल्ली। (Nagrota encounter) जम्मू कश्मीर में गुरुवार सुबह भारतीय जवानों ने आतंकियों के इस मंसूबे को नाकाम कर दिया। इस कामयाबी पर सेना के शौर्य पर बोलते हुए पूर्व सेनाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने सेना के जज्बे को सलाम किया और कहा कि जब भी लोकतंत्र का पर्व घाटी में मनाया जाता है तभी ये आतंकी घाटी में दहशत फैलाना चाहते हैं।

एक न्यूज चैनल ने बातचीत करते हुए वीके सिंह ने कहा कि जब भी घाटी में चुनाव होते हैं तब तब सीमा पार से वहां पर अशांति फैलाने की साजिश होती है। ये आतंकी नहीं चाहते कि कश्मीर में शांति बहाल हो, वहां के लोग खुशहाल रहें।

उन्होंने कहा कि जब से धारा 370 यहां से हटाया गया है तब से जनता यहां डेमोक्रेटिक सिस्टम को देख रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जम्मू कश्मीर में ऐसा नहीं देखा गया था। उन्होंने कहा कि घाटी के लोग देशभक्त हैं, वे आतंकियों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

See also  कोरोना का डरः लोगों ने चिकन-मटन से बनाई दूरी, कटहल बिरयानी की डिमांड बढ़ी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।