रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) का जनचौपाल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम आज विकासखण्ड आरंग के ग्राम चटौद निवासी दिव्यांग लीलाधर साहू (Liladhar sahu) के लिए महत्वूपर्ण सौगात लेकर आया। यहां मुख्यमंत्री (Chief Minister) के हाथों बैटरीयुक्त मोटराइज्ड ट्राई सायकल पाकर दोनों पैर से असमर्थ लीलाधर खुशी से गदगद हो गए और कहा कि इससे मेरी जिंदगी को नई ताकत मिल गई है।

अब मुझे जिंदगी के गुजर-बसर में कोई परेशानी नहीं आएगी। लीलाधर (Liladhar sahu) ने बताया कि माता-पिता और भाई सहित चार सदस्यों के परिवार को चलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझ पर है।

मुझे इसके लिए रोज 10 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता था। वहां स्थित अपने छोटी सी मनिहारी दुकान के सहारे अपने पूरे परिवार का गुजर-बसर होता है। मुझे अब मोटराइज्ड ट्राई सायकल मिल जाने से दुकान तक आने-जाने और परिवार चलाने में काफी आसानी होगी। दिव्यांग लीलाधर ने ट्राई सायकल के मिलने पर शासन के प्रति आभार जताया और सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की खूब सराहना भी की।

See also  BREAKING: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, पीएम मोदी की मौजूदगी में मध्य प्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवारों की पहली सूची पर चर्चा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।