आईटीसी ग्रुप ने टेकओवर ललित महल, मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं

रायपुर। देश की दूसरी सबसे बड़ी होटल श्रृंखला आईटीसी ग्रुप द्वारा राजधानी रायपुर स्थित ललित महल का संचालन किया जाएगा। इस साल दिसंबर से आईटीसी ग्रुप द्वारा ललित महल का पूर्ण रूप से संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। पिछले दिनों इसके लिए ललित महल के एमडी ललित पटवा और आईटीसी लिमिटेड (होटल्स डिवीजन) के सीओओ अनिल चढ्डा के बीच समझौता हुआ।

देश की दूसरी सबसे बड़ी होटल श्रृंखला आईटीसी ग्रुप द्वारा राजधानी रायपुर स्थित ललित महल का संचालन किया जाएगा। इस साल दिसंबर से आईटीसी ग्रुप द्वारा

बता दें कि राजधानी में पहला ऐसा मौका है जब बड़े होटल ब्रांड ने किसी होटल को टेकओवर किया है। काफी समय से होटल कारोबारियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी कि राजधानी के एक बड़े होटल समूह को आइटीसी संभालने वाला है।

ललित महल के एमडी ललित पटवा ने बताया कि आईटीसी ग्रुप द्वारा होटल चलाना बड़ी बात है और अब यहां के लोगों को होटल के क्षेत्र में विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। आईटीसी ग्रुप के रायपुर में होटल संचालन करने से यहां का महत्व भी और बढ़ जाएगा। इस होटल में पांच सितारा होटल की तमाम सुविधाएं होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।