नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में प्रगति मैदान में भारतीय मोबाइल सम्मेलन के चार दिनों के कार्यक्रमों का उद्धाटन किया और देश में 5जी मोबाइल सेवाओं का शुभारंभ किया। आईएमसी का यह छठा संस्करण है इसका विषय है नया डिजीटल संसार।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 5जी दूरसंचार नेटवकर् से मोबाइल डाटा का प्रवाह कई गुना तेज होगा और लोगों को विश्वस्तरीय विश्वसनीय संचार सुविधाएं मिलेगी। 5जी प्रौद्योगिकी से ऊर्जा दक्षता और स्पेक्ट्रम तथा नेटवर्क का उपयोग बेहतर होगा।


वहीं इस दौरान  रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि हमने जो दिखाया है उस पर बहुत गर्व है। सीओएआई और डीओटी  के लिए, मैं कह सकता हूं कि हम नेतृत्व लेने के लिए तैयार हैं और भारतीय मोबाइल कांग्रेस को अब एशियन मोबाइल कांग्रेस और ग्लोबल मोबाइल कांग्रेस बनना चाहिए। इसके साथ ही अरबपति मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5जी टेलीफोनी सेवाएं शुरू करेगी। 

See also  हथौड़ामार लुटेरा पुलिस की गिरफ्त में, दिनदहाड़े दिया था लूट को अंजाम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।