बॉलीवुड डेस्क। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के मुंबई पहुंचने से पहले ही बवाल शुरू हो गया है। उनके पहुंचने से पहले ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने उनके मुंबई स्थित ऑफिस में अवैध निर्माण को लेकर 24 घंटे में दूसरा नोटिस भेजा। इसके कुछ देर बाद ही BMC की एक टीम बुलडोजर, क्रेन और हथौड़े लेकर पहुंच गई और ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

Kangana Ranaut ने इस कार्रवाई पर लगातार 4 ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि यह एक इमारत (ऑफिस) नहीं, राम मंदिर है, आज वहां बाबर आया है। उधर, बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ कंगना के वकील ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। इस पर 12.30 बजे सुनवाई होगी।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303563425193189376?s=20

कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा कि मेरे आने से पहले ही महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे मेरे ऑफिस के बाहर पहुंच गए हैं और उसे गिराने की तैयारी कर रहे हैं।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303569152917946368?s=20

कंगना ने कार्रवाई पर पाकिस्तान का जिक्र करते इसे डेथ ऑफ डेमोक्रेसी कहा।

See also  कंगना का स्वरा को पलटवार, आलिया-तापसी पर भी साधा निशाना कहा- 'अजीब मोहब्बत है यार'
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303572126817857536?s=20

कंगना ने कहा, मैं कभी गलत नहीं थी। मेरे दुश्मनों एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों मुंबई पाक के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303574493273550851?s=20

कार्रवाई पर बीएमसी ने कहा

बीएमसी ने कहा, ‘नोटिस मिलने के बाद भी आपने काम जारी रखा। इसलिए नोटिस के मुताबिक, फौरन तोड़फोड़ कर रहे हैं। इसके लिए आप खुद जिम्मेदार हैं। यह काम आपके खर्च पर ही किया जाएगा।’ कंगना के ऑफिस में 10 कंस्ट्रक्शन को बीएमसी ने गलत बताया था

  • ग्राउंड फ्लोर के टॉयलेट को ऑफिस का केबिन बना दिया।
  • स्टोर रूम में किचन बना दिया गया।
  • स्टोर में सीढ़ियों के पास और पार्किंग एरिया में नए टॉयलेट बनाए जा रहे हैं।
  • ग्राउंड फ्लोर पर पैन्ट्री बनाई जा रही है।
  • फर्स्ट फ्लोर पर लिविंग रूम में लकड़ी का पार्टीशन कर कमरा/केबिन बनाया जा रहा है।
  • फर्स्ट फ्लोर पर पूजा वाले कमरे में पार्टीशन कर मीटिंग रूम/केबिन बनाया गया।
  • फर्स्ट फ्लोर पर खुले चौक में टॉयलेट बनाए गए।
  • सैकेंड फ्लोर पर सीढ़ियों की स्थिति बदली गई।
  • फर्स्ट फ्लोर पर सामने की तरफ हॉरिजॉन्टल तरीके से 2.बाय 6.का स्लैब बढ़ाया गया।
  • सैकंंड फ्लोर पर दीवार हटाकर बालकनी बना दी गई।
See also  खबर जरा हट के : मेडिकल स्टाफ का हौसला बढ़ाने नर्स बनीं मुंबई की मेयर

कंगना कार से चंडीगढ़ पहुंची

एक्ट्रेस (Kangana Ranaut) सड़क के रास्ते मंडी (हिमाचल प्रदेश) से चंडीगढ़ पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। केंद्र ने उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी है, इस दौरान 11 सुरक्षाकर्मी हमेशा उनके साथ रहेंगे। इस बीच, मुंबई करणी सेना और रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई ने भी उन्हें प्रोटेक्शन देने का ऐलान किया है। कंगना के मुंबई पहुंचते ही शिवसेना समेत कई अन्य पार्टियों की ओर से विरोध तय माना जा रहा है।

कंगना ने मुंबई रवाना होने से पहले भी ट्वीट किया

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303507485160947712?s=20

मुखपत्र ‘सामना’ में आज फिर Kangana Ranaut के लिए अपशब्द

शिवसेना ने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा, ‘राजनीतिक एजेंडे को सामने लाने के लिए देशद्रोही पत्रकार और सुपारीबाज कलाकारों के राजद्रोह का समर्थन करना भी ‘हरामखोरी’ ही है।’

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  मुंबई: धारावी में मरकज से लौटे जमाती दे गए कोरोना, जिसके फ्लैट में रुके थे उस शख्स की मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।