टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुटि्टयों को निरस्त कर दिया है। साथ ही अक्टूबर तक उनके छुट्टी लेने और मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही कलेक्टर से अनुमति के बाद ही छुट्टी ले सकेंगे। हालांकि इसके लिए कारण सहित कार्यालय प्रमुख की अनुशंसा भी जरूरी होगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि कोविड रोकथाम और उपचार के लिए शॉट नोटिस पर भी ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है।

इंसिडेंट कमांडर से उपस्थिति पत्रक के बिना नहीं मिलेगा वेतन

वहीं कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 70 से अधिक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि इन शिक्षकों की क्वारेंटाइन सेंटर और कोविड में ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन ये वहां गायब थे। साथ ही यह भी कहा गया है कि इंसिडेंट कमांडर से उपस्थिति पत्रक लिए बिना कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा।

See also  राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह ने पत्नी के साथ किया मतदान

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी हो सकेगी कोरोना की जांच

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी कोरोना जांच कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रोज 22 हजार सैंपल कलेक्शन का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों को परिपत्र जारी किया गया है। सभी पीएचसी में रैपिड एंटी जन किट से जांच के भी निर्देश दिए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।