बेंगलुरु। floods in Karnataka कर्नाटक के चार जिलों में बाढ़ के हालात गंभीर बने रहे। यहां कृष्णा और भीम नदी उफान पर हैं और सेना, राज्य एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बचाव कार्य कर रहे हैं तथा बाढ़ के बीच फंसे हजारों लोगों को निकाला गया है।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश के चलते कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगिर और रायचूर जिलों में कई गांव बाढ़ के पानी में पूरी तरह से या आंशिक रूप से डूब गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 अक्तूबर को वह बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा करेंगे।

कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, बचाव दलों ने अब तक 20,269 लोगों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से निकाला है। भारी बारिश होने से तथा पड़ोसी महाराष्ट्र में बांधों से पानी छोड़ने के कारण कर्नाटक के चार जिलों के 111 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

हैदराबाद में लगातार बारिश ने मुसीबत बढ़ाई

हैदराबाद में फिर भारी बारिश हुई। शनिवार शाम 6 बजे शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। 13 अक्तूबर की रात हुई बारिश के बाद जो स्थिति बनी थी, एक बार फिर से शहर में वही हालात पैदा हो गए। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। ट्रैफिक जाम हो गया। कार पानी में बहती नजर आई। हाइवे पर गाड़ियां ठहर गई।

शहर के बालानगर इलाके की झील ओवरफ्लो हो गई। इसके आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया। मेडचल मलकजगिरी के सिंगापुर टाउनशिप और उप्पल के पास बंडलगुडा में 15 सेमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई।

इसके साथ ही नामपल्ली, अबिदस, कोठी, बशीरबाग, खैरताबाद, गोशमहल और विजयनगर कॉलोनी में सड़कों पर पानी भर गया। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएचएमसी) के डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (डीआरएफ) पानी निकालने में जुटी हुई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।