रायपुर। किसानों को राजीव किसान न्याय योजना ( Rajiv Kisan Nyay Yojana ) के अंतर्गत धान की शेष राशि की तीसरी किस्त देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार एक हजार करोड़ कर्ज लेगी। इसके लिए मंगलवार को रिजर्व बैंक राज्य के फिक्स डिपॉजिट की नीलामी करेगा।

राज्य स्थापना दिवस पर किसानों को 1500 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। राजीव किसान न्याय योजना ( Rajiv Kisan Nyay Yojana ) के अंतर्गत सरकार अब तक किसानों को दो किस्त का भुगतान कर चुकी है। राजीव गांधी की जयंती पर पहली और पुण्यतिथि पर दूसरी किस्त का भुगतान किया गया।

अब राज्योत्सव के मौके पर तीसरी किस्त दी जाएगी। दिवाली से पहले किसानों के खाते में राशि पहुंच जाएगी, जिससे वे खरीदी कर सकें। वर्तमान वित्तीय वर्ष में यह तीसरा मौका है, जब सरकार कर्ज लेने जा रही है। दरअसल, राज्य सरकार को जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में जो चार हजार करोड़ की तीन किस्तें मिलनी थीं, वह अब तक नहीं मिली है। यही वजह है कि सरकार को कर्ज लेने की जरूरत पड़ रही है।

See also  Mahadev App Case: श्रीलंकाई क्रिकेटर के नाम पर ओमान में छिपा था सट्टा किंगपिन Saurabh Chandrakar, फर्जी पासपोर्ट से खुली पोल

किसानों को मिलेंगे 5700 करोड़ रुपए

राज्य सरकार ने किसानों को धान का प्रति क्विंटल 2500 रुपए देने का वादा किया था। न्यूनतम समर्थन मूल्य के बाद शेष राशि के लिए 21 मई को राजीव जयंती पर न्याय योजना शुरू की गई। इसके अंतर्गत 5700 करोड़ का भुगतान किया जाना है। तीन किस्तों में 15-1500 करोड़ रुपए के भुगतान के बाद चौथी किस्त में 1200 करोड़ दिए जाएंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।