टीआरपी डेस्क। प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करने का खमियाजा एमएलसी टुन्ना पांडेय को भुगतना पड़ गया। भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ टुन्ना पांडेय पार्टी लाइन के विरुद्ध बयानबाजी कर रहे थे।

भाजपा ने जारी की विज्ञप्ति

जानकारी के मुताबिक, भाजपा की ओर से इस मामले में विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें कहा गया, ‘टुन्ना पांडेय को पार्टी के अनुशासन के विरुद्ध बयान दिए जाने के कारण अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद उन्होंने पार्टी लाइन के विरुद्ध दोबारा एक बयान दे दिया। इससे सिद्ध होता है कि वह अपने आप को पार्टी के दिशा-निर्देश से ऊपर मानते हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है।’

See also  असम में हिमंत बिस्वा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ... सरमा कैबिनेट के 13 मंत्री शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।