नई दिल्ली।  कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के मुताबिक, उन्होंने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जदगीप धनखड़ को अपना इस्तीफा सौंपा है।


गौरतलब है कि उन्होंने कल ही अपना नामांकन दर्ज कराया था । इस दौरान कांग्रेस के कई बड़ी नेता उनका समर्थन करने के लिए उपस्थित रहे. ऐसे में उनकी जीत की संभावना काफी प्रबल है ।


मल्लिकार्जुन खड़गे ने करीब डेढ़ साल पहले फरवरी 2021 में राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद संभाला था । पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा देना ही होता । अब खड़गे की जगह नया नेता विपक्ष बनना तय है । इस दौड़ में वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता शामिल हैं ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  पतंजलि शिक्षण संस्थान की साध्वी ने छत से कूदकर किया सुसाइड, देवाज्ञा के पास से एक पत्र हुआ बरामद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।