दिल्ली। टिड्डी दल के हमले को देखते हुए सरकार के विकास मंत्री गोपाल राय ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, टिड्डियों का बड़ा दल धीरे-धीरे पलवल की तरफ बढ़ रहा है।

टिड्डियों की एक छोटी सी टुकड़ी जसोला और भाटी (दिल्ली के बॉर्डर के इलाके) की तरफ घूम गई है। जहां वन विभाग का पूरा क्षेत्र है। इसे देखते हुए उन इलाकों में ढोल, ड्रम और डीजे बजाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वहां केमिकल के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में दिल्ली के साउथ, वेस्ट और साउथ वेस्ट जिले के डीएम को हाई अलर्ट रहने को कहा गया है और उन्हें तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार इस मामले में एडवाइजरी भी जारी करेगी। साथ ही हवाओं का रुख साउथ दिल्ली की तरफ ज्यादा है। अगर हवा का रुख बदलता है तो दिल्ली की तरफ टिड्डियों का आना हो सकता है। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा में भी टिड्डी दल का खतरा मंडरा रहा है. टिड्डी दल के घुसने की संभावना को लेकर नोएडा में 4 टीम गठित की गई हैं।

गुरुग्राम पहुंचा टिड्डी दल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के भीमगढ़ खेड़ी, राजेंद्र पार्क, सूरत नगर, लक्ष्मण विहार, दौलताबाग फ्लाईओवर पर टिड्डी दल मंडरा रहा है। फसलों के ऊपर टिड्डी दलों को मंडराते देखकर किसान परेशान हैं और उन्हें भगाने की कोशिशों में जुटे हैं। किसान पटाखे, टिन के डिब्बे बजाकर और धुएं के जरिए टिड्डियों को भगाने की कोशिशों में जुटे हैं। टिड्डी दलों के लगातार हमले से किसान परेशान हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।