टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा की सीट पर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गयी है। अमित जोगी एक के बाद एक सियासी तीर विरोधी दलों पर दाग रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने विरोधियों को लेकर एक और खुलासा किया है। अमित जोगी ने कहा है कि उनके खिलाफ काले जादू और तंत्र-मंत्र का सहारा लिया जा रहा है।

मुझे फसाने में सरकारी तंत्र काम नहीं आया तो तंत्र-मंत्र का सहारा

अमित जोगी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि जब मुझे फसाने में सरकारी तंत्र काम नहीं आया तो जोगी परिवार से लगाव रखने वाले एक सज्जन ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी चयन की आड़ में बिलासपुर के मोतिमपुर में मेरे विरुद्ध तंत्र-मंत्र शुरू कर दिया।

जिसके सिर के ऊपर गरीबों का हाथ होता है वो कभी अनाथ नहीं हो सकता

अमित जोगी ने आगे कहा कि ख़ैर इन सब बातों से मैं कदापि भयभीत नहीं हूँ क्योंकि मेरे पिता जी हमेशा कहते थे कि जिसके सिर के ऊपर गरीबों का हाथ होता है वो कभी अनाथ नहीं हो सकता।। छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से मेरे परिवार के ऊपर लाखों लोगों का आशीर्वाद है । पापा के आशीर्वाद से 10 नवंबर को ही 4 दिन पहले मरवाही का मेरा परिवार दिवाली मनाएगा। मरवाही की विधानसभा सीट पर वोटिंग 3 नवंबर को होगी और नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

See also  सीएम विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा, कहा- मोदी की गारंटी...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।