टीआरपी डेस्क। मरवाही उपचुनाव से पहले जोगी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। जोगी परिवार के बेहद तीन खास लोगों ने पार्टी छोड़ने दी है। पेंड्रा से शिवनारायण तिवारी, पंकज तिवारी और बिलासपुर से समीर अहमद ‘बबला’ को सीएम भूपेश बघेल और पी एल पुनिया ने कांग्रेस प्रवेश कराया है।

कांग्रेस प्रवेश करने वाले ये तीनों ही नेता जोगी कांग्रेस के महत्वपूर्ण स्तम्भ माने जाते हैं। ऐसे में इनके पार्टी छोड़ने से मरवाही में जोगी परिवार की मुश्किलें और बढ़ सकती है।

अमित जोगी ने किया ये ट्वीट

अमित जोगी ने ट्वीट कर लिखा कि शिव नारायण तिवारी मेरे बड़े पिताजी और समीर अहमद बबला, पंकज तिवारी मेरे भाई समान हैं।

कठिन से कठिन समय में उन्होंने मेरे परिवार का साथ दिया था,वे भले ही अब मेरे दल में नहीं हैं लेकिन मेरे दिल में सदैव रहेंगे,मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।