टीआरपी डेस्क। Assembly by election चुनाव में लोगों की सुर्खियां बटोरने उम्मीदवार ऐसे ऐसे जतन करते हैं कि वो लोगों की नजर बरबस ही उनकी ओर उठ जाती है। ऐसा ही मामला अर्थी बाबा का है जो देवरिया सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए चार कंधों का सहारा लेकर नामांकन कराने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे।

बता दें कि देश के शीर्ष राजनीतिज्ञों के खिलाफ चुनाव लड़कर सुर्खियां बटोरने वाले अर्थी बाबा के नाम से मशहूर गोरखपुर जिला निवासी राजन यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

अर्थी बाबा उर्फ राजन यादव का कहना है कि वह देवरिया विधानसभा के विकास के लिए चुनाव मैदान पर उतरे हैं। वे देवरिया विधानसभा में विकास की गंगा बहाने के निमित्त चुनाव मैदान में आ रहे हैं।

राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविन्द के खिलाफ दावेदारी से आए थे सुर्खियों में

अर्थी बाबा ने कहा कि वह चार बार विधानसभा, तीन बार एमएलसी और तीन बार लोकसभा में चुनाव में नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ चुके हैं लेकिन सबसे ज्यादा वह चर्चा में तब आए जब वह राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविन्द के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी कर रहे थे।

See also  ब्रेकिेंग: सीजी 10वीं 12वीं बोर्ड के परिणाम इसी महीने होंगे जारी

हालांकि प्रस्तावक के अभाव में पर्चा निरस्त हो गया। राजन यादव से जब पूछा गया कि चुनाव में उन्हें कितने फीसदी वोट मिलते है तो उनका जवाब था कि वह एक हजार के करीब ही अभी तक मत पाते आए हैं लेकिन विकास की राजनीति के लिए यह संख्या उनको संतुष्टि प्रदान करने वाली है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।