रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 2958 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 2614 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 16 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 27439 मरीज सक्रीय है ।

16 लोगों की मौत की खबर है। 6 मौतें रायगढ़ के अस्पतालों में हुई है। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 27 हजार 439 है।

आज दुर्ग में 225, राजनांदगांव में 194, बालोद में 71, बेमेतरा में 22, कवर्धा में 62, रायपुर में 336, धमतरी में 94, बलौदाबाजार में 118, महासमुन्द में 90, गरियाबंद में 38, बिलासपुर में 140, रायगढ़ में 229, कोरबा में 244, जांजगीर चाम्पा में 277, मुंगेली में 46, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 7, सरगुजा में 78, कोरिया में 43, सूरजपुर में 49, बलरामपुर में 44, जशपुर में 27, बस्तर में 167, कोंडागांव में 78, दंतेवाड़ा में 70, सुकमा में 38, कांकेर में 89, नारायणपुर में 15, बीजापुर में 66 एवं अन्य राज्य से 1 मरीज मिले।

See also  कोयला मंत्री के दौरे के बाद एसईसीएल में बड़ी सर्जरी, 5 एजीएम का तबादला, देखें सूची
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।