टीआरपी डेस्क। मरवाही उपचुनाव ( Marwahi By-Poll ) को लेकर सियासत तेज हो गई है। जोगी परिवार ( Amit Jogi ) के अलग होने के बाद अब केवल 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। मरवाही में जोगी परिवार के हटने से मुख्य मुकाबला भाजपा ( BJP ) के डॉ. गंभीर सिंह और कांग्रेस ( Congress ) के डॉ. केके ध्रुव के बीच ही माना जा रहा हैं।

नाम वापसी के बाद जो अन्य 6 प्रत्याशी मैदान में है, उनमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की कुमारी ऋतु पेन्द्राम, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी की उर्मिला मार्को, अंबेडकराईट पार्टी की पुष्पा कोर्चे शामिल हैं।

भारतीय ट्राईबल पार्टी के वीर सिंह नागेश, भारतीय सर्वजन हिताय पार्टी के लक्ष्मण पोर्ते और निर्दलीय प्रत्याशी सोनमति सलाम के नाम शामिल हैं। कुल 8 प्रत्याशियों के बीच मरवाही की जंग लड़ी जाएगी और इन्हीं में से मरवाही का आगामी विधायक चुना जाएगा।

आपको बतादें कि मरवाही उपचुनाव ( Marwahi By-Poll ) में कुल 1 लाख 90 हजार 907 मतदाता हैं। जिसमें 97 हजार 972 महिला और 93 हजार 694 पुरूष शामिल हैं। उपचुनाव ( By election ) के लिए यहां कुल 286 मतदान केंद्र बनाये गये है।

See also  Telangana Assembly Elections: तेलंगाना में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, 30 नवंबर को वोटिंग, आखिरी दिन सभी दलों ने झोंकी ताकत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।