नई दिल्ली। चंद्रयान 2 (Chandrayan 2) पर पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से लगातार हो रही बयानबाजी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पड़ोसी देश भारत की सफलताओं और विफलताओं के बारे में चिंता छोड़े। वो अपनी अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए काम करे तो ज्यादा अच्छा होगा।

मीडिया से चर्चा करते हुए सिंह ने बात करते हुए हम दोनों को एक साथ आजादी मिली और पाकिस्तान हमारे साथ लड़कर अलग हो गया। उन्हें हमारे चंद्रयान 2 मिशन की सफलता या असफलता की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम चांद तक पहुंच गए हैं और पाकिस्तान अभी भी गधों को बेचने में लगा हुआ है।

गरीबी को खत्म करने के लिए मुकाबला करे

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान (Pakistan) हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहता है, तो विकास के क्षेत्र में हमसे प्रतिस्पर्धा करे। अगर भारत के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहता है, तो तकनीक के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करे। गरीबी, भुखमरी को खत्म करने के लिए हमसे मुकाबला करे।

See also  नोबेल विजेता बनर्जी की पीएम मोदी से मुलाकात, मानव सशक्तिकरण के प्रति अभिजीत के जोश की सराहना

पाकिस्तान में 5.3 मिलियन गधों की तादात

बता दें कि पाकिस्‍तान (Pakistan) में गधों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान में पाकिस्‍तान विश्‍व का ऐसा तीसरा देश बन गया है जहां पर गधों की बड़ी आबादी है। यहां पर इनकी संख्‍या 5.3 मिलियन को पार कर चुकी है। गधों की बढ़ती तादात को देखते हुए पाकिस्‍तान में गधों के लिए अस्‍पताल भी बनाया गया है। जहां पर इनका मुफ्त में इलाज होता है। पाकिस्‍तान की मीडिया के मुताबिक गधों के व्‍यापार में लगे लोगों को इससे काफी फायदा हो रहा है। इतना ही नहीं पूरे देश में गधों की कीमत में भी काफी तेजी से इजाफा हुआ है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।