रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में डॉक्टरों (Doctor) और मेडिकल स्टाफ (Medical Staff) की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाएगा‌। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Chhattisgarh Health Minister TS Singhdeo) ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह को कानून का मसौदा तैयार करने शीघ्र समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति एक महीने के अंदर नए कानून का मसौदा तैयार कर शासन को देगी।

डॉक्टरों और विभिन्न चिकित्सा संघों द्वारा अस्पतालों में डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा (Doctor Safety Bill) के संबंध में कानून बनाने की मांग समय-समय पर आती रही है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न स्थानों में डॉक्टरों पर हुए हमले के मद्देनजर सरकार इस संबंध में कानून बनाने की त्वरित पहल की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित समिति द्वारा मसौदा तैयार कर लेने के बाद इस संबंध में विशेष कानून बनाने विधानसभा के आगामी सत्र में विधेयक पेश किया जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।