नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को एक दिन के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन महिलाओं को सौंप देंगे जो दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने इस बारे में मंगलवार को ट्वीट कर स्थिति साफ की।
उन्होंने लिखा- ‘‘इस महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन महिलाओं को समर्पित कर दूंगा, जिनकी जिंदगी और जिनका काम हम सभी को प्रेरित करता है। इससे ये महिलाएं लाखों लोगों का हौसला बढ़ाने में मदद कर सकेंगी। अगर आप भी ऐसी महिला हैं या दूसरों के लिए प्रेरणा बनने वाली महिलाओं के बारे में जानती हैं तो उनकी कहानी #SheInspiresUs पर साझा करें।’’

मोदी ने जो पोस्टर शेयर किया, उसमें लिखा- आपके पास नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक दिन के लिए हासिल करने का मौका है। क्या आप एक महिला हैं जिनकी जिंदगी और जिनका काम दुनिया को प्रेरित करता है? क्या आप किसी ऐसी महिला को जानते हैं, जिसने अपनी जिंदगी में कुछ हटकर किया हो? #SheInspiresUs के साथ ऐसी प्रेरित महिलाओं की कहानी को ट्वीट करिए या फिर फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट करिए। चुनिंदा महिलाओं को नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को टेकओवर करने और दुनिया के साथ अपने विचार साझा करने का मौका मिलेगा।

See also  UPSC CSE : अभ्यार्थियों को अतिरिक्त मौका देने से इंकार, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं याचिकाएं

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।