छत्तीसगढ़ समेत देश के इन राज्यों में मानसून का पड़ेगा प्रभाव, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना
image source : google

टीआरपी डेस्क। दक्षिण-पश्चिम और पूर्वोत्तर के बाद अब मानसून धीरे-धीरे पूर्वी-उत्तरी और मध्य भाग में सक्रिय हो गया है। इसकी सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग का मानना है कि यह आजकल में 20 से अधिक राज्यों में प्रवेश कर जाएगा। बंगाल की खाड़ी में नमी के साथ ही चक्रवाती हवा का क्षेत्र बने रहने से मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। अनुमान है कि यह एक-दो दिनों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, ओडिशा बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और केरल, पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक तक फैल जाएगा। 5 जुलाई तक मानसून पूरे देश में फैल जाएगा।

कर्नाटक में 17 जून तक होगी भारी बारिश 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की बेंगलुरु इकाई के निदेशक सीएस पाटिल ने कहा कि 17 जून तक कर्नाटक के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट का एलान किया गया है। पूरे कर्नाटक राज्य में 13 से 17 जून तक भारी बारिश की संभावना है। उत्तर कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, शिवमोग्गा और चिकमंगलूर में ज्यादा से ज्यादा बारिश हो सकती है।

See also  दिल्ली की धन कटौती कर तालिबान की सहायता कर रही केंद्र सरकार : सीएम केजरीवाल 

मुंबई में मौसम विभाग की चेतावनी

महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने समुद्र के आसपास नहीं जाने की चेतावनी दी है। मुंबई में बीते 4 दिनों में 641.3mm से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जून तक 50 से 60 किमी/ घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में बारिश की सम्भावना 

मौसम विभाग के अनुसार शहर में अगले एक हफ्ते में मानसून दस्तक दे सकता है। चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में इन राज्यों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो सकता है । भारी बारिश की वजह से राज्यों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 2 दर्जन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, भोपाल, सागर समेत कई जिलों में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है।

See also  टीम इंडिया को लगा झटका, रोहित शर्मा को प्रैक्टिस के दौरान उंगली में लगी चोट

बिहार में 16 जून तक बारिश

बिहार के 20 जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। 16 जून तक राज्य में झमाझम बारिश की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में 3 से 27 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों के लिए बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

देश में अब तक 25% से अधिक बारिश

अगर देश में 1 जून से अब तक की बारिश का आंकड़ा देखें, तो यह 25 फीसदी से अधिक होता है। इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे देश में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग 98% तक बारिश का अनुमान लगा रहा है, जबकि स्काईमेट जून से सिंतबर तक 103% बारिश की भविष्यवाणी कर चुका है। हालांकि दोनों के अनुमान को लेकर चलें, तो इस साल की बारिश भी किसानों के लिए बेहतर रहेगी।

See also  Students Block Road : शिक्षकों की कमी से नाराज पीएम श्री स्कूल के छात्रों का चक्का जाम, SDM कार्यालय के सामने "शिक्षक दो, तभी हटेंगे" का नारा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।