टीआरपी न्यूज डेस्क। अपने प्यार के लिए आसमान से चांद तारे तोड़ने वाले तो बहुत होते हैं मगर ये पति महोदय अपनी पत्नी के प्यार के लिए पाताल से पानी लेकर आ गए।

जी हां, दरअसल मध्य प्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा जनपद के भानपुर बाबा गांव का है जहां रहने वाले 46 साल के भरत सिंह ने पत्नी की परेशानी को दूर करने के लिए घर में ही कुआं खोद दिया।

आधा किलोमीटर दूर पैदल हैंडपंप पर जाना पड़ता था पत्नी को पति से देखा नहीं गया

दरअसल, भरत सिंह की पत्नी सुशीलाबाई को रोजाना आधा किलोमीटर दूर पैदल हैंडपंप पर जाना पड़ता था जिसमें उसे काफी परेशानी होती थी। लेकिन एक दिन अचानक हैंडपंप खराब हो गया और उसकी पत्नी बिना पानी लिए घर लौटी। पत्नी काफी परेशान थी। भरत सिंह से अपनी पत्नी की परेशानी देखी नहीं गई और उसने घर में ही कुआं खोदने की ठान ली। फिर क्या था भरत सिंह फावड़ा-गैंती उठाई और कुंआ खोदना शुरु कर दिया।

See also  कोरोना के कारण रायपुर, बिलासपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को किया गया रद्द

देखते ही देखते महज 15 दिन में ही भरत ने पत्नी के लिए 31 फीट गहरा और 4 फीट चौड़ा कुआं घर के पास ही खोद दिया। कुंए में पानी देख पत्नी पत्नी खुशी के मारे झूम उठे। भरत सिंह ने अब कुएं को पक्का कर लिया है जिससे परिवार को पानी तो मिल ही रहा है साथ ही साथ उसकी आधा बीघा जमीन भी सिंचित हो रही है।

कलेक्टर ने भी की तारीफ

पत्नी के लिए प्यार और प्यार के लिए कुंआ खोदने की खबर अब दूर दूर तक फैल गई। आसपास के गांव वाले भी भरत की तारीफ कर रहे हैं। गुना कलेक्टर ने भी भरत सिंह सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें पीएम आवास व अन्य योजनाओं के तहत लाभ दिलाने की बात कही है।

पत्नी बोलीं. सिर्फ किस्मत वालों को मिलता है पति

वहीं पति भरत सिंह सिंह के द्वारा खोदे गए कुएं को लेकर जब सुशीला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पैसा ही सबकुछ नहीं होता है ऐसा प्रेम करने वाला पति सिर्फ किस्मत वालों को मिलता है। वो कहती हैं कि शुरुआत में उन्हें इस बात का विश्वास नहीं था कि पति सच में कुआं खोद देंगे लेकिन पति की लगन देख उन्हें इस बात पर विश्वास हो गया था।

See also  नक्सलियों के गढ़ में शांतिपूर्वक मतदान, डीजीपी ने सुरक्षा में मुस्तैद जवानों को दी बधाई

पत्नी सुशीलाबाई भी पति के इस प्यार के आगे नतमस्तक होकर रह गई। उसका कहना है कि ऐसे पति किस्मतवालों को ही मिलते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।