नई दिल्ली। serum institute of india देश में 16 जनवरी से शुरू हो रहे corona vaccination कोरोना वैक्सीनेशन के साथ सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को सोमवार भारत सरकार की ओर से कोरोना वायरस वैक्सीन की खरीदी का ऑर्डर जारी कर दिया गया है। सीरम संस्थान ने कहा कि उसके वैक्सीन 200 रुपए पर डोज के दाम में उपलब्ध होगी।

बता दें कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड वैक्सीन और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को भारत में आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है।

वैक्सीन के इस्तेमाल की हरी झंडी देते हुए डीसीजीआई निदेशक वीजी सोमानी ने बताया कि ये वैक्सीन इस्तेमाल के लिए सुरक्षित हैं अगर किसी में हल्के साइड इफेक्ट दिखेंगे भी तो इससे डरने की जरूरत नहीं है।

वैक्सीनेशन के लिए लॉजिस्टिक्स की तैयारी शुरू

बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी से होने जा रही है। वैक्सीनेशन के लिए जरूरी लॉजिस्टिक्स की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी राज्यों में ड्राई रन के रूप में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास भी हो चुका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।