पुरी। ओडिशा के श्री जगन्नाथ मंदिर ( Corona in Shree Jagannath Temple Puri ) के कम से कम 351 सेवादार और 53 कर्मचारी कोविड-19 (COVID-19 pandemic) से संक्रमित मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के केस आने के बाद श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने मंदिर का सैनिटेशन करवाने का काम शुरू कर दिया है।

इतने सारे सेवादारों की अनुपस्थिति के बाद भी भगवान जगन्नाथ की पूजा सामान्य रूप से जारी है। कोविड-19 महामारी (COVID-19 pandemic) के कारण जगन्नाथ मंदिर मार्च से ही श्रद्धालुओं के लिए बंद है।

अन्य सेवादारों के अलावा 39 पुजारियों की उपस्थिति आवश्यक

अधिकांश सेवादार संक्रमण की पुष्टि ( Corona in Shree Jagannath Temple Puri) होने के बाद घर पर ही पृथकवास में हैं और पूजा करने के लिए विद्वानों की कमी है। मंदिर में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की पूजा के लिए कम से कम 13 पुजारियों की आवश्यकता होती है। इसलिए, अन्य सेवादारों के अलावा 39 पुजारियों की उपस्थिति आवश्यक है।

See also  अब छत्तीसगढ़ देवभोग चावल की खुशबू से महकेगी अवध भूमि, IGKV ने किया है विकसित

फिलहाल नहीं खुलेगा जगन्नाथ पुरी मंदिर

इस बीच, राज्य सरकार ने एक हलफनामे में उड़ीसा उच्च न्यायालय को बताया कि कोरोना महामारी के चलतेत भक्तों के लिए पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों को अभी खोलना संभव नहीं है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।