भोपाल। (MP Assembly by election Result 2020) मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर कराए गए उपचुनाव की मतगणना आरंभ हो गई है। आरंभिक रुझानों में भाजपा 15 और कांग्रेस 07 सीट पर आगे हैं।

भाजपा के प्रत्‍याशियों में तुलसीराम सिलावट, प्रदुम्न सिंह तोमर, बिसाहूलाल, गोविंद राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुम्न सिंह लोधी, मुन्नालाल गोयल के साथ ही इमरती देवी, फूल सिंह बरैया और हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।

डबरा से मंत्री इमरती देवी 323 वोटों से आगे हैं। सुरखी सीट पर 3093 वोटों से पहले राउंड में गोविन्द सिंह राजपूत आगे हैं जबकि पहले राउंड के बाद ब्यावरा से बीजेपी उम्मीदवार नारायण सिंह पंवार 1000 वोट से आगे हैं। हाटपीपलिया के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1171 वोटों से आगे हैं जबकि दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में भी कांग्रेस पीछे है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

See also  CG Naxal News: नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी के शक के चलते की हत्या, शव के पास फेंका पर्चा…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।