रायपुर/मरवाही । (Marwahi Assembly by-election) मरवाही उपचुनाव के डाक मत पत्रों की गिनती पूरी हो गई है। डाक मत पत्र में कांग्रेस के केके ध्रुव आगे हैं यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। इसके साथ ही ईवीएम की गिनती शुरू हो गई है।

पहले पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। ईवीएम मशीनों की गणना के लिए 6 – 4- 4 की संख्या में कुल 14 टेबल होंगे जिनमें 21 राउंड में गिनती की जाएगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन काफी चौकस है। कोरोना काल को देखते हुए मतगणना में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ईवीएम मशीन उठाने वाले कर्मियों को भी ग्लब्स और मास्क दिए गए।

ये 8 प्रत्याशी हैं मैदान में

मरवाही उपचुनाव के लिए मैदान में बीजेपी-कांग्रेस सहित कुल 8 प्रत्याशी मैदान में हैं. कांग्रेस के डॉ. केके ध्रुव, भाजपा से डॉ.गंभीर सिंह, रागोपा से उर्मिला मार्को, गोगोपा से रितु पेन्द्राम, अम्बेडकर राइट पार्टी से पुष्प कोरचे, भारतीय ट्राइबल पार्टी से वीर सिंह नागेश, भारतीय सर्वजन हिताय पार्टी से लक्ष्मण पोर्ते, निर्दलीय सोनमती सलाम शामिल हैं।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।