रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित नान घोटाला (NAN SCAM) मामले में राज्य सरकार (State government) को तगड़ा झटका लगा है। नान घोटाले के मुख्य आरोपी शिवशंकर भट्ट के शपथपत्र को कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद जहां भाजपा को थोड़ी राहत मिली होगी, तो वहीँ अब कांग्रेस सरकार निशाने में आ सकती है।

बता दें कि आरोपी शिवशंकर भट्ट ने शपथ पत्र प्रस्तुत कर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (Chief Minister Dr. Raman Singh), तत्कालीन खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहिले, नान अध्यक्ष रहे लीलाराम भोजवानी, लेखाधिकारी चिंतामणि चंद्राकर पर नान घोटाला मामले में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए थे। भट्ट के शपथ पत्र सामने आने के बाद से सूबे की राजनीति गरमा गई थी। कांग्रेस इस मामले में लगातार भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर तीखा हमला बोल रही थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।