बीजापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) जिले में नक्सल हिंसा (Naxal Violence) के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दावा किया है कि देश के बड़े नक्सल नेता (Naxal Leader) आजाद की पत्नी और नक्सल संगठन में सक्रिय सुजाता को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।

गिरफ्तार महिला नक्सली सुजाता उर्फ नागाराम रूपा को संगठन के तेलंगाना (Telangana) स्टेट कमेटी की सचिव बताया जा रहा है। कई नक्सल हिंसा वारदातों में इसके शामिल होने की जानकारी पुलिस के पास थी। पुलिस का दावा है कि सुजाता छत्तीसगढ़, तेलंगाना के अलावा महाराष्ट्र और ओडिशा में सक्रिय रही है।

बीजापुर (Bijapur) के एसपी दिव्यांग पटेल ने नक्सली नेता सुजाता (Sujata) की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। तेलंगाना पुलिस (Police) ने वारंगल से सुजाता को गिरफ्तार किया। जिसके बाद प्रोडक्शन वारंट पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसे बीजापुर लाया गया है। कानूनी प्रक्रिया के बाद सुजाता को कोर्ट (Court) में पेश कर जेल (Jail) दाखिल करने की कवायद की जा सकती है।

See also  Heat Stroke: महाराष्ट्र भूषण समारोह में लू लगने से 11 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

8 लाख रुपए का ईनाम घोषित है

छत्तीसगढ़ पुलिस को लंबे समय से इस महिला नक्सली की तलाश थी। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कई बड़ी नक्सली वारदातों में ये शामिल रह चुकी है। पुलिस को इससे बड़ा इनपुट मिलने की उम्मीद है। गिरफ्तार माओवादी सुजाता तेलंगाना स्टेट कमेटी में डीसीएम के पद पर कार्यरत थी, उक्त पद पर 8.00 लाख रुपये का ईनाम घोषित है। आपको बता दें कि प्रदेश में नक्सल हिंसा के खिलाफ सुरक्षा बल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। बीजापुर में ही सितंबर माह में 5 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया, इनमें दो हार्ड कोर नक्सली शामिल हैं। इसके अलावा 5 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार करने का दावा भी किया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।