सुप्रीम कोर्ट

टीआरपी डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को NEET UG 2021 की परीक्षा की तारीख में बदलाव को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि NEET UG 2021 परीक्षा 12 सितंबर की तय तारीख पर होगी। चंद छात्रों ने दूसरी परीक्षाओं की तारीख बीच में पड़ने का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि 16 लाख छात्र NEET में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में चंद छात्रों के लिए इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस ऋषिकेष राय और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसे हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

इसके पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 सितंबर को बेंच के सामने स्पष्ट किया था कि छात्रों को परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा, भले ही CBSE परीक्षा का परिणाम उस समय तक घोषित न करे। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने के बावजूद छात्रों को परीक्षा में शामिल होने नहीं रोका जाएगा।

बता दें कि छात्रों ने CBSE के कंपार्टमेंट, प्राइवेट और पत्राचार परीक्षा के परिणाम की घोषणा नहीं होने का हवाला देते हुए NEET की तारीख को आगे बढ़ाए जाने की मांग की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।