बड़ी खबर- कार्य में लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पर गिरी गाज

टीआरपी डेस्क। कार्य में लापरवाही बरतने वाले संभागीय अभियंता पर गाज गिरी है। लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग बिलासपुर के अवर सचिव के.के. भूआर्य ने संभागीय अभियंता के. आर. गंगेश्री को निलंबित कर दिया।

https://theruralpress.in/big-news-public-works-department-official-fell-for-negligence-in-work/

लोक निर्माण विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रभारी कार्यपालन अभियंता के.आर. गंगेश्री ने बिलासपुर में वित्तीय वर्ष 2020-21 (माह मई 2020 से जनवरी 2021 तक) में गैर अनुबंध में अत्यधिक व्यय कर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही और शिथिलता बरती है।

जिस कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9(1)(क) के तहत के.आर. गंगेश्री को निलंबित कर दिया गया है। इसी के साथ ही उन्हें बस्तर मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें निर्वहन भत्ता दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।