गणित को आसान बनाने एवं गरीब बच्चों को IIT की प्रवेश परीक्षाओं में सफल बनाने के लिये सुपर-30 के संस्थापक को मिला ये पुरस्कार

टीआरपी डेस्क। सुपर-30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को गणित सिखाना आसान बनाने एवं गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षाओं में सफल बनाने के लिये उन्हें कोचिंग देने को लेकर राष्ट्रीय अध्यापक वैज्ञानिक परिषद (एनसीटीएस) ने ‘साराभाई अध्यापक वैज्ञानिक राष्ट्रीय मानद पुरस्कार 2021’ प्रदान किया है।

एनसीटीएस के अध्यक्ष चंद्रमौली जोशी ने यहां एक बयान में बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर डिजिटल तरीके से हुए एक कार्यक्रम में बिहार के निवासी कुमार को इस संगठन की आजीवन सदस्यता भी प्रदान की गयी। जोशी के अनुसार कुमार करीब दो दशकों से कमजोर तबकों के बच्चों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिले से संबंधित प्रवेश परीक्षा ‘जेईई एंडवास्ड’ के लिए कोचिंग दे रहे हैं।

गुजरात के रमन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फाउंडेशन ने अध्यापकों के बीच वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए एनसीटीएस की स्थापना की, जिसका मुख्यालय दिल्ली में है। कुमार ने पुरस्कार आयोजकों को धन्यवाद दिया एवं कहा कि समाज के कमजोर तबके पर सबसे बुरा असर डालने वाली कोविड-19 महामारी के आलोक में वह अब प्रौद्योगिकी के माध्यम से अधिकाधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

See also  बिलकिस बानो केस : सभी 11 दोषियों ने आधी रात को किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिर पहुंचे जेल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।