रायपुर। New motor vehicle rules 2020 : सरकार की तरफ से जारी नई अधिसूचना पूरे देशभर 1 अक्तूबर 2020 से लागू हो गई है। नए नियमों के मुताबिक गाड़ी चलाते समय वाहन चालक रास्ता देखने के लिए के लिए हाथ में मोबाइल या जीपीएस डिवाइस का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके अलावा यहां ध्यान रखना जरूरी है कि वाहन चलाते समय फोन पर बात करना अभी भी ट्रैफिक नियमों ( Traffic Rules ) का उल्लंघन है, जिसके लिए वाहन चालकों का चालान कट सकता है।  वहीं सड़क के किनारे चेकिंग से बचने के लिए अब वाहन चालकों को केवल अपने सारे दस्तावेज डिजिटली तैयार रखने होंगे।

इन दस्तावेजों को डिजिटली कर लें तैयार

वाहन चालकों को अपना लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट्स जैसे दस्तावेज डिजिटली तैयार रखने होंगे। नए नियम के तहत इन सभी दस्तावेजों को सरकार संचालित वेब पोर्टल के जरिये मेंटेन करेगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल के जरिए कमपाउंडिंग, एंडॉर्समेंट, लाइसेंस का सस्पेंशन और रिवोकेशन, इम्पाउंडिंग, रजिस्ट्रेशन और ई-चालान जारी किए जाएंगे।

See also  स्काईवॉक व पार्वती भवन का शुभारंभ कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता वैष्णो देवी के भक्तों को दिया बड़ा तोहफा

बीच सड़क पर वाहन रोक डाक्युमेंट्स चेक नहीं कर सकेगी पुलिस

नए नियम ( New motor vehicle rules 2020 ) के तहत अब ट्रैफिक पुलिस बीच सड़क पर लोगों को रोक कर गाड़ियों के डाक्युमेंट्स चेक नहीं कर सकेगी। जिन वाहन मालिकों के डॉक्युमेंट्स पूरे नहीं होंगे उन्हें ई-चालान मिल जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि अब वाहन चालकों की सारी जानकारी पोर्टल में रिकॉर्ड की जाएगी।

नए नियमों के तहत अगर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दिए गए दस्तावेजों की जानकारी को इनफोर्समेंट ऑफिसर सही पाता है, तो फिर वाहन मालिक से जांच के लिए उन दस्तावेज की हार्ड कॉपी नहीं मांगी जाएगी। इस पोर्टल में उन केस को भी शामिल किया गया है, जिनमें किसी अपराध के कारण वाहन मालिक के दस्तावेजों को जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : महानायक अमिताभ बच्चन ने लिया मुख्यमंत्री बघेल का इंटरव्यू, कोरोना की रणनीति को लेकर की बातचीत

Unlock 5 Guidelines: खुलेंगे सिनेमा हॉल से लेकर स्विमिंग पूल,स्कूलों और कोचिंग संस्थानों पर राज्य सरकारें लेंगी फैसला, जानिए क्या-क्या खुला

See also  Motor Vehicle Act: नए ट्रैफिक कानून के खिलाफ ये 11 राज्य, तीन ने घटाई जुर्माने की राशि, नरम पड़े गडकरी

काम की खबर: उद्योगों के लिए अलग से Covid Guidelines ,केंद्र ने जारी किए ये दिशानिर्देश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।