नीति आयोग ने दिखाया आईना, भाजपा को शर्मिंदा होना चाहिए: शैलेश नितिन त्रिवेदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि नीति आयोग की ताज़ा रिपोर्ट में भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश को परफ़ॉर्मर राज्य यानी काम करने वाली राज्य सरकार के वर्ग में चुना है। उन्होंने कहा है कि अपने शीर्ष नेताओं के दबाव में बात-बेबात सरकार के कामकाज में मीन-मेख निकालने वाले और बयानवीर बने भाजपा नेताओं को नीति आयोग की सालाना रिपोर्ट ने आईना दिखाया है और सच जानने के बाद भाजपा नेताओं को शर्मिंदा होना चाहिए।

नीति आयोग के द्वारा जारी की गयी रैंकिग को छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के कार्यों और उपलब्धियों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता निरूपित करते हुये प्रदेश शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है ढाई साल के अल्प अवधि में में कांग्रेस सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं उस पर हर छत्तीसगढ़वासी को गर्व है कि उनका वोट पहली बार छत्तीसगढ़ के हित में काम आ रहा है। नीति आयोग की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ का कम्पोजिट स्कोर 56 से बढ़कर 61 हो गया है, जो राज्य सरकार के अच्छे कामकाज से ही संभव हुआ है।

See also  CG News : दूषित भांग पीने से 400 लोगों को हुआ फूड प्वाइजनिंग, मरीजों से भरा अस्पताल

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि नीति आयोग के वर्गीकरण के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य को परफार्मर राज्य के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा राज्य में प्रारंभ की गयी विकासोन्नमूख गतिविधियों के कारण ही यह सफल हो पाया है और हम अब लगातार सुधार के लिये अग्रसर है।

उन्होंने कहा है कि दूसरी ओर राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर केंद्रीय नेतृत्व दबाव डालकर राज्य सरकार के ख़िलाफ़ बयान देने के लिए बाध्य कर रहा है। रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिश जैसे बयानवीर नेता भलीभांति समझ रहे हैं कि राज्य सरकार कैसा काम कर रही है और जनहित में कैसे कैसे कदम उठाए गए हैं लेकिन राज्य के भाजपा नेता केंद्रीय नेतृत्व के दबाव में अप्रासंगिक बयान दे रहे हैं। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को अभी भी भ्रम है कि वे राज्य की भूपेश सरकार के ख़िलाफ़ बयानबाजी से जनता को बरगलाया जा सकता हैं लेकिन जनता सब समझ रही है, उसे दिख रहा है कि उसके वोट से बनी सरकार किस तरह उनकी चिंता कर रही है।

See also  वरिष्ठ अधिवक्ता सुधा भारद्वाज की रिहाई के लिए रायपुर में प्रदर्शन

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार की नवीन योजनाओं जैसे गोधन न्याय योजना, नरवा, गरवा, गुरूवा, बारी, सखी वन स्टाप सेंटर, नोनी सुरक्षा योजना, नवा बिहान योजना, सक्षम योजना का लाभ भी महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता लाने में उपयोगी सिद्ध हुयी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग द्वारा उन संकेतकों को चिन्हित किया गया है जिनमें और भी कार्य किये जाने हैं ताकि छत्तीसगढ़ में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति वर्ष 2030 तक हो सके तथा छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यो की श्रेणी में आ सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।