मुख्यमंत्री
CM बदलने की अटकलों पर मुख्यमंत्री बोले- पार्टी कहेगी तो छोड़ दूंगा कुर्सी

टीआरपी डेस्क। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सीएम बदलने की अटकलों के बीच कहा कि जिस दिन शीर्ष नेतृत्व मुझसे पद छोड़ने की मांग करेंगे, उसी दिन मैं इस्तीफा दे दूंगा।

ऐसा बताया जा रहा है कि कर्नाटक में इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बदलने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर कुछ कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के करीबी कुछ विधायकों ने कहा कि 78 वर्षीय दिग्गज नेता अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और दो साल बाद अगले चुनावों के दौरान पार्टी का नेतृत्व भी करेंगे।

इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता

हालांकि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री सीएम नारायण ने कहा कि उनके इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। इस तरह की कोई चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने सिर्फ एक बयान दिया था कि जो भी पार्टी निर्णय लेगी, वो उसका पालन करेंगे, क्योंकि वो एक अनुशासित नेता हैं।

कई विधायकों के डेरा डालने की खबर

See also  कर्नाटक विधानसभा में येदियुरप्पा सरकार की अग्नि परीक्षा सोमवार को

हाल ही में राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा था कि मुझे दिल्ली में कई विधायकों के डेरा डालने की खबरें मिल रही हैं और आज भी कई जगहों पर होने वाली बैठकों के बारे में पता चला। मैंने मीडिया में देखा कि इसमें कई मंत्री भी शामिल हैं और यह सच है कि इस तरह की चर्चा हो रही हैं।

हालांकि उपमुख्यमंत्री सीएन नारायण, गृह मंत्री बसवराव एस बोम्मई, आवास मंत्री वी सोमन्ना, उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि हम ऐसी खबरों से अनजान हैं। इतना ही नहीं उन्होंने नेतृत्व के बदले जाने से भी इनकार किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि येदियुरप्पा उनके मंत्री हैं और नेता भी।

इस पर सोमन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री पद खाली नहीं है और येदियुरप्पा अपनी सीट पर मजबूती के साथ बने हुए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि पर्यटन मंत्री सीपी योगेश्वर और भाजपा हुबली-धारवाड़ के विधायक अरविंद बेलाड दिल्ली में हैं।

See also  ऑटो से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।