सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन शुक्रवार को 20 दिन बाद नजर आए। जिसके बाद से उनकी सेहत को लेकर चल रही अटकलों का दौर खत्म हो गया। उन्होंने एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, किम 11 अप्रैल को पार्टी पोलितब्यूरो की मीटिंग के बाद से पब्लिक प्लेस पर नजर नहीं आए थे। किम 15 अप्रैल को अपने दादा किम इल सुंग की याद में होने वाले सालाना कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे।

उत्तर कोरिया के आधिकारिक समाचार प्रतिष्ठान ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि किम अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुनचोन में शुक्रवार को कार्यक्रम में शामिल हुए। सरकारी अखबार ‘रोडोंग सिनमुन’ में किम की कई तस्वीरें प्रकाशित हुई हैं। जिनमें वह काले कपड़े पहने मुस्कराते नजर आते हैं। वह लाल रंग का रिबन काटते दिखते हैं। साथ ही बड़े परिसर में हजारों कामगार कतारों में खड़े होकर हवा में गुब्बारे छोड़ते दिखाई देते हैं और उनमें से कई मास्क लगाए दिखते हैं।

See also  IAS प्रमोट होने के बाद इन अफसरों को मिली नवीन पदस्थापना…देखें जारी आदेश

अतंरराष्ट्रीय मीडिया में किए गए थे कई दावे

अमेरिका की एक न्यूज एजेंसी CNN ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि किम जोंग उन की हालत काफी बुरी है। उसने एक सर्जरी करवाई है जिसके बाद हालत बिगड़ गई है। CNN ने यह दावा व्हाइट हाउस के किसी अधिकारी के हवाले से किया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।