रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर गठित मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है कि इस बार भी धान की खरीदी 1 दिसंबर से ही होगी।

पिछली बार की प्रक्रिया के तहत होगी धान की खरीदी और एमएसपी पर ही लिया जाएगा किसानों का धान। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में खरीदी को लेकर मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है कि सरकार किसानों का धान 1 दिसंबर से खरीदेगी।

पिछले साल की तुलना में इस साल 85 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार किसानों से अभी प्रति क्विंटल 25 सौ रुपए की दर से ही भुगतान करेगी। सरकार ने इस प्रक्रिया को सुचारु रुप से चलाने के लिए 800 नई समितियों का गठन किया है।

साथ ही पिछले बार जिस सिस्टम से धान की खरीदी की गई थी, उसी प्रक्रिया से ही खरीदी होगी। वहीं, इस बार भी सरकार ने एमएसपी पर ही धान खरीदी करने का फैसला लिया है।

See also  Vande Bharat Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा: इस रूट पर चलेगी 4 स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें

19 लाख पंजीकृत किसान, पिछले साल 83 लाख टन हुई थी खरीदी

पिछले खरीफ सीजन में धान बेचने के लिए कुल 19 लाख किसान पंजीकृत हुए थे। इन सभी किसानों को इस बार दोबारा पंजीयन कराने की जरुरत नहीं है। जो किसान अपना पंजीयन कराना चाहते हैं उनके लिए निर्धारित तिथि 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। सरकार ने पिछले साल 83 लाख टन धान की खरीदी थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।