टीआरपी डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ( WHO Chief Tedros Adhanom Ghebreyesus ) ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित हुए एक व्यक्ति के संपर्क में आने के चलते वह पृथक-वास में रहेंगे। टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने रविवार देर शाम को ट्वीट कर जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा है कि वह ‘ठीक हैं और उनमें कोई लक्षण भी नहीं है’ लेकिन ‘डब्ल्यूएचओ के नियमों के अनुसार वह आगामी दिनों में स्वयं को पृथक-वास में रखेंगे और घर से ही काम करेंगे।’

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक कोरोना वायरस महामारी के विरूद्ध वैश्विक लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर हैं। जॉस हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार इस महामारी से 4.65 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 12 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

वैसे डब्ल्यूएचओ प्रमुख ( WHO Chief Tedros Adhanom Ghebreyesus ) के ट्वीट में यह नहीं बताया गया है कि उनके संपर्क वाले लोगों में कौन संक्रमित हुआ है। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी जिनेवा में है जहां मामले बढ़ रहे है और इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए रविवार को कड़ी पाबंदियों की घोषणा की गयी थी।

See also  Avatar 2 Box Office Collection: दुनिया भर में धमाल मचा रही 'अवतार 2', जानें तीन दिन में कितना रहा कलेक्शन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।