टीआरपी डेस्क। विधायक शैलेष पांडेय से दुर्व्यवहार मामले में पीसीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर शहर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन को उनके पद से हटा दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

कांग्रेस की ओर से यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया के निर्देश पर की गई है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर दौरे के समय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तैयब हुसैन और शहर के विधायक शैलेश पांडे के बीच तंज कशी को लेकर विवाद हो गया था। मामला इतना आगे बढ़ा की प्रदेश कांग्रेस को इसकी शिकायत विधायक शैलेष पांडे ने की थी ।

इस मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बिलासपुर भेजी गई थी। जांच कमेटी ने पिछले दिनों बिलासपुर आकर विवाद के दौरान मौजूद 30 से अधिक लोगों के बयान लिए थे। जांच के बाद कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक क्रमांक 1 बिलासपुर शहर तैयब हुसैन को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। इस तरह का आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने 20 जनवरी की तारीख पर जारी कर दिया है ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।