नई दिल्ली। दशहरा और दिवाली सहित छट पूजा के अवसर पर छुट्टी  लेकर अपने घर जाने की तैयारी में जुटे परिजनों को रेलवे स्टेशन ड्रॉप या प‍िक करने रेलवे स्‍टेशन पर जाने वालों को बड़ा झटका लगेगा। दरअसल, दक्ष‍िण रेलवे के चेन्‍नई ड‍िवीजन ने प्लेटफॉर्म टिकट के किराये में जबरदस्‍त बढ़ोतरी की है ।

साउदर्न रेलवे की चेन्नई ड‍िवीजन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आगामी फेस्‍ट‍िव सीजन को ध्‍यान में रखते हुए भीड़भाड़ से बचने के लिए प्‍लेटफॉर्म ट‍िकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दी गई है ।


1 फरवरी से पुरानी दर पर ही म‍िलेगा ट‍िकट
दक्ष‍िण रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी में यह भी बताया गया क‍ि नई कीमत 1 अक्टूबर 2022 से लागू होकर 31 जनवरी 2023 तक प्रभावी रहेंगी । यानी 31 जनवरी तक त्‍योहारी सीजन पूरा होने के बाद 1 फरवरी से प्लेटफॉर्म टिकट पुरानी दर 10 रुपये पर ही म‍िलेगा । दरअसल, रेलवे की मंशा इन द‍िनों में प्‍लेटफॉर्म पर कम से कम लोगों को भेजने की है ।

See also  kerala Elephant Murder- हथिनी की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी


इन आठ स्टेशनों पर लागू होंगी नई दरें
दक्ष‍िण रेलवे की तरफ से प्लेटफॉर्म टिकट में की गई बढ़ोतरी चेन्नई मंडल के आठ प्रमुख स्टेशनों पर लागू होगी । इन स्टेशनों में चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एगमोर, तांबरम, काटपाड़ी, चैंगलपट्टू, अरक्कोनम, तिरुवल्लूर और अवाडी शामिल हैं । दूसरी तरफ आज प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली देश की तीसरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस को अहमदाबाद से हरी झंडी द‍िखाकर रवाना करेंगे ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।