PM Ujjwala Yojana : सेल्फ डिक्लरेशन फॉर्म में मांगी जा रही ये जानकारी, फ्री गैस कनेक्शन के लिए इस तरह करें आवेदन

टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में प्रवासी मजदूरों को बिना एड्रेस के सिर्फ ‘सेल्फ डिक्लेरेशन’ के जरिए फ्री गैस सिलिंडर कनेक्शन दिया जा रहा है। प्रवासी मजदूर परिवारों को अब राशन कार्ड अथवा पते का प्रमाण पत्र लगाने की जरूरत नहीं।

कई लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर ये ‘सेल्फ डिक्लेरेशन’ क्या होता है और इसके तहत कौन सी जानकारियां देनी होती है। प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना की वेबसाइट पर ‘सेल्फ डिक्लेरेशन’ मौजूद है।

इस फॉर्म में आवेदक को नाम, आधार नंबर, पिता का नाम, पति का नाम, पता, परिवार के सदस्यों के नाम और उनके आधार नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही इस फॉर्म में हस्ताक्षर भी करने होंगे।

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहल उज्ज्वला योजना के आधिकारिक पॉर्टल pmuy.gov.in पर जाएं
  • अब ‘Apply For New Ujjwala 2.0 Connection’ पर जाएं
  • आपको गैस कंपनियों के विकल्प यानी पेज पर नीचे तीन ऑप्शन (इंडेन, भारत पेट्रोलियम और एचपी) मिलेंगे
  • अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प को चुन लें
  • अब मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें
  • दस्तावेज वेरिफाई होने के बाद आपके नाम पर एलपीजी गैस कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।