यह खिलाड़ी है वायरल ब्वॉय सहदेव के ‘बसपन का प्यार’ , देखें Video

टीआरपी डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले सहदेव दिर्दो का गाया गाना वायरल हो रहा है। सहदेव की उम्र महज 10 साल है और उन्होंने ये गाना अपने स्कूल में गाया था देखते ही देखते जिसका वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि स्टार रैपर बादशाह ने इस पर एक गाना बना दिया जिसमें सहदेव को कास्ट भी किया गया।

सुकमा जिले के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाला ये बच्चा रातों-रात सोशल मीडिया पर स्टार बन गया। जब एक जगह स्वागत के दौरान सहदेव से पूछा गया कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं, तो उनका जवाब एकदम अलग था।

आपको बता दें जब से सहदेव का ‘बचपन का प्यार या बसपन का प्यार’ गाने का वीडियो वायरल हुआ है तब से ही पूरा देश इन्हें पहचानने लगा है। दिर्दो का वायरल हुआ वीडियो 2019 का है, जिसे उन्होंने अपनी क्लास में गाया था और उनके शिक्षक द्वारा उसे रिकॉर्ड कर लिया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।