रायपुर। राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत चार संचालक-सह-प्राध्यापकों को अधिष्ठाता के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें रायपुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ. विवेक चौधरी, डॉ. पीके निगम, डॉ. पीके पात्रा तथा राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. रेणुका गहिने शामिल हैं।

पदोन्नति के बाद डॉ. निगम को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद और डॉ. गहिने को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव का अधिष्ठाता बनाया गया है। वहीं डॉ. पात्रा को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में अतिरिक्त संचालक पदस्थ किया है। डॉ. चौधरी की पदस्थापना को यथावत रखा गया है।

नई पदस्थापना

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने दो अन्य प्राध्यापकों की भी नई पदस्थापना की है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर में पदस्थ डॉ. वाय.डी. बड़गैंया को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में प्रभारी अधिष्ठाता और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के डॉ. एमएल गर्ग को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में प्रभारी अधिष्ठाता पदस्थ किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

See also  स्कूलों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें क्या है वजह?

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।