रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम ने राजधानी रायपुर (Raipur) के एक नामी बिल्डर राकेश पांडेय (Builder Rakesh Pandey) के ठिकानों पर दबिश देकर छापेमार कार्यवाही के दौरान करीब 65 लाख की जीएसटी (GST) कर की चोरी पकड़ी है। आयकर विभाग की टीम ने जांच के दौरान मिले दस्तावेजों में पाया कि वीआईपी सिटी (VIP City Raipur) के प्रमुख और आरपी इंफ्रास्ट्रक्चर (RP Infrastructure) के संचालक बिल्डर राकेश पांडेय और उनकी पत्नी ने एक सहयोगी फर्म मेसर्स रवि प्रेम कंस्ट्रक्शन से वर्ष 2018-19 में करीब 5 करोड़ रुपये की खरीदी दर्शायी है।

जबकि हैरानी वाली बात ये है कि जिस कंपनी से राकेश पांडेय और उनकी पत्नी ने 5 करोड़ रुपये की खरीदी दर्शायी है, उस मेसर्स रवि प्रेम कंस्ट्रक्शन कंपनी (Ravi Prem Construction Company) ने पूरे साल भर में सिर्फ 25 लाख की खरीदी दर्शायी है। ऐसे में जांच में पाए गए रिकॉर्ड के अनुसार प्रारंभिक तौर पर 65 लाख रुपये कर चोरी का अनुमान है। फ़िलहाल वीआईपी सिटी (VIP City) के प्रमुख और आरपी इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों में पाए गए रिकॉर्ड को जप्त कर आगे की जांच की जा रही है।

See also  फ्रांस पर बोले PM MODI : कुछ लोग आतंकवाद के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं, संभल जाएं

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।