रायपुर। Republic Day 2021 Raipur राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह केवल आधे घंटे लिए होगा। कोरोना काल की वजह से इस बार विभागों की झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द रहेंगे, चुनिंदा लोग ही समारोह में शामिल होंगे।

राज्यपाल अनुसुईया उइके मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी। ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। जनता के नाम अपना संदेश देंगी और कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेंगी।

मुख्य समारोह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल अनुसूईया उइके सुबह 9 बजे से थोड़ा पहले समारोह स्थल पर पहुचेंगी। ठीक 9 बजे राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगी। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। उसके बाद 9.22 बजे तक राज्यपाल जनता के नाम संदेश देंगी। जिसके बाद कोरोना वारियर्स काे सम्मानित किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे तक गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।