नई दिल्ली। Republic Day 2021 देश में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इस वजह से इस बार गणतंत्र दिवस के लिए सरकार ने बड़ी तैयारी की है। भारत सरकार ने एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है।

इस एप की सहायता से लोग घर बैठे रिपब्लिक डे परेड का लाइव टेलीकास्ट देख पाएंगे। बता दें कि पिछले साल स्वतंत्रता दिवस समारोह को इस जानलेवा महामारी ने फीका कर दिया था।

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने किया लॉन्च

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के इस एप पर न केवल ऑर्डर ऑफ मार्च, प्रदर्शनों का सीधा प्रसारण साथ ही रूट मैप और पार्किंग का लाइव अपडेट भी देगा। सरकार ने एप को Republic Day Parade 2021 नाम दिया है। यूजर्स इसे प्ले स्टोर और एपल स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें डाउनलोड और एप को उपयोग

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर पर जाएं।
  • वहां सर्च मेन्यू में Republic Day Parade 2021 टाइप पर सर्च करें।
  • एप को डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • एप के इंस्टॉल होने के बाद उसे ओपन करें वहां अपने पसंद की कैटेगरी का सिलेक्शन करें।
See also  दंतेवाड़ा उपचुनाव- देवती कर्मा, ओजस्वी मंडावी समेत 6 प्रत्याशियों को नोटिस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।